उम्मीद से ज्यादा नंबर आने पर बेहोश हुआ हाईस्कूल का छात्र, आईसीयू में भर्ती…..
लखनऊ। यूपी बोर्ड ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया। हाईस्कूल में करीब 90 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। बड़ी संख्या में बच्चे 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबरों के साथ पास हुए हैं। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंकों के साथ पास होने वालों की सख्या भी इस बार बहुत ज्यादा है। ऐसे ही 93 प्रतिशत से ज्यादा नंबरों से पास हुए एक छात्र की खुशियां गम में बदल गई हैं। उम्मीद से ज्यादा नंबर आने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देख आईसीयू में भर्ती किया गया है।





