कैंपस न्यूज, विद्यापीठ में कुलपति ने किया द काशी जर्नल ऑफ कॉमर्स के नए संस्करण का विमोचन……
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभाग में बुधवार को द काशी जर्नल ऑफ कॉमर्स रिसर्च जर्नल के नए संस्करण का विमोचन किया गया। साथ ही इस जर्नल के ऑनलाइन मोड का कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। प्रो. त्यागी ने कहा कि काशी विद्यापीठ के इतिहास में पहली बार रिसर्च जर्नल के ऑनलाइन होने पर बहुत ही प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इससे इस जर्नल का क्षेत्र वृहद हो सकेगा तथा जर्नल और अधिक एक्सेसिबल एवं एक्सेप्टेबल बन सकेगा।
प्रो. त्यागी ने कहा कि जर्नल के ऑनलाइन होने से शोधार्थियों को लाभ होगा। इससे गुणवत्तापूर्ण नवीनतम उभरते विषयों पर शोध.पत्रों का प्रकाशन भी संभव हो सकेगा। उन्होंने ने कहा कि आज डिजिटलाइजेशन के दौर में आर्थिक क्रियाकलापों के क्षेत्र में उभरते विभिन्न विषयों पर शोध करने की अत्यंत आवश्यकता है। वाणिज्य के क्षेत्र में विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल करेंसी, ईबैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, वर्चुअल अकाउंटिंग सिस्टम, डिजिटल मार्केटिंग, कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, ईरिटेलिंग, टूरिज्म एंड ट्रेवल सेक्टर, फाइनेंशियल सेक्टर, मार्केटिंग स्ट्रेटजी, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, टैक्सेशन, मौद्रिक नीति, राजकोषीय नीति के क्षेत्र में अनुसंधान करने पर जोर दिया। उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में नवोन्मेषी व वित्तीय समावेशन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें । इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।




।