बहाने से पत्नी को कमरे में ले गया पति, अंदर जाकर किया ऐसा काम- तड़पती रही पत्नी; हो गई दर्दनाक मौत……
इटावा : लोहे की राॅड से पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। कमरे में बंद लहूलुहान शव तीन दिन तक सड़ता रहा। इसकी जानकारी घटना के चौथे दिन शुक्रवार को तड़के तब हुई जब मोबाइल फोन से बात न होने पर चितिंत मायके वाले आए। आरोपित पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चल रहा था, इसलिए दोनों के बीच दूरियां बनी हुई थीं। तीन दिन पहले दोनों एक शादी में मिले थे। तब पति बहला कर पत्नी को ससुराल ले आया था।



