पेड़ से लटकी मिलीं दो नाबालिग बहनों की लाश, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का केस; दिन में हुईं थीं गायब
कानपुर लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क ।
कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के बरौली गांव में खेत में लगे बेरी के पेड़ से दुपट्टे के सहारे दो किशोरियों के शव लटके मिले। बुधवार देर रात हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।



