सहेली संग हमबिस्तर थी मां, 10 साल के बेटे ने देखा तो कर दिया कत्ल; दिल दहला देगा खौफनाक हत्याकांड
कोलकाता। बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में हुई चौथी कक्षा के छात्र श्रेयांशु शर्मा की खौफनाक हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बच्चे की मां और उसकी समलैंगिक पार्टनर को गिरफ्तार किया है।
ईंट और भारी चीजों से बच्चे का किया गया कत्ल
हत्या की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस के अनुसार, बेटे ने मां और उसकी समलैंगिक पार्टनर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बच्चा मुंह न खोल दे, समाज में झूठी इज्जत की खातिर बस इसी वजह से दोनों ने मिलकर 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। कत्ल भी ऐसे-वैसे नहीं बल्कि ईंट और दूसरी भारी चीजों से उसके सिर पर वार कर, हाथ की नसें काट और चाकू मार कर किया।

18 फरवरी की है घटना
गिरफ्तार आरोपितों में बच्चे की मां शांता शर्मा और उसकी सहेली इशरत परवीन शामिल है। घटना हुगली के उत्तरपाड़ा थाना के कोननगर में 18 फरवरी की है। श्रीरामपुर के डीसीपी अर्णब विश्वास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि 18 फरवरी की शाम को अचानक एक मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई। पता चला कि चौथी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे का किसी ने कत्ल कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही उत्तरपाड़ा की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस के अलावा फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम भी आई।
जब घर में कोई न था तब हुआ श्रेयांशु का कत्ल
मामले की तफ्तीश शुरू की। लेकिन शुरू में किसी को भी ये बात समझ में नहीं आ रही थी कि आखिर इतने छोटे से बच्चे की हत्या के पीछे कौन-सी वजह हो सकती है? कातिल ने श्रेयांशु की हत्या तब की थी, जब घर में कोई और नहीं था। शुरुआत में लगा कि लूटपाट की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।


