सुहाग के लिए कातिल बनी पत्नी, एक ऐसी मर्डर स्टोरी जिसमें चली गई युवती की जान…घर बुलाया और फिर कर दी…
कासगंज। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिवार से जुड़ी और पति से प्रेम संबंध बना लिए थे। इसलिए उसे बहाने से घर बुलाया और हत्या कर शव को भागीरथ गुफा के पास फेंक दिया।
झारखंड की रहने वाली और नोएडा में गर्ल्स हास्टल की वार्डन राखी शंकर की हत्या को लेकर यह स्वीकारोक्ति आरोपित जवान की पत्नी और उसके भाई ने पुलिस के समक्ष की। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल और बाइक बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पांच फरवरी को मिला था शव
सोरों क्षेत्र में गंगागढ़ मार्ग पर भागीरथ गुफा के पास पांच फरवरी को युवती का शव पड़ा मिला था। झारखंड से आए राहुल गुप्ता ने शव की शिनाख्त अपनी बहन राखी शंकर के रूप में की। उन्होंने बताया कि झारखंड में बोकारो जिले के घास क्षेत्र में गुरुद्वारा मार्ग स्थित कृष्णापुरी निवासी रवि शंकर की पत्नी राखी शंकर नोएडा के कसाना क्षेत्र में आनंद गर्ल्स हास्टल में वार्डन थीं। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सोरों की अनाज मंडी निवासी रामकृष्ण उपाध्याय उर्फ फौजी और उसके परिवार के संपर्क में आई थीं।


