Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

देवर ने की भाभी की हत्या, चाकू से गला काटकर उतारा मौत के घाट

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुहार गांव में रविवार को दिनदहाड़े चाकू से गला रेत कर देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। घटना करीब पौने एक बजे की है। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सीओ उमाशंकर सिंह व कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक रोजी (35) का विवाह जमुहार में चांद बाबू के साथ हुआ था। रोजी के देवर जावेद ने रविवार को किसी बात को लेकर चाकू से रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित हुए। उन्होंने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांग करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *