Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

आज ही ले जाऊंगा ससुराल….., विदा कराने पर अड़े पति की नहीं मानी ये बात तो हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा……

टेटिया बंबर, मुंगेर । मुंगेर जिले के टेटिया प्रखंड के धौरी गांव में पत्नी की विदाई नहीं किए जाने पर पति ने गुस्से में आकर बाइक में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। धौरी गांव के श्रीकांत मुन्ना की पुत्री सोनी कुमारी की शादी शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव में मनोज कुमार से हुई है।

मनोज कुमार अपने बाइक से पत्नी को विदाई कराने के लिए ससुराल धौरी गांव आया हुआ था। ससुर को उसी दिन अपनी पत्नी की विदाई करने के लिए दबाव बनाने लगा तो ससुर श्रीकांत मुन्ना ने कहा कि रविवार को विदाई करने की बात कही। दामाद ने ससुर पर दबाव बनाने लगा।

विदाई नहीं करने पर बेलहरनी नदी के पुल पर बाइक में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। हरपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में चार जख्मी, दो रेफर

तारापुर .खड़गपुर मार्ग स्थित लौना नवटोलिया के समीप बाइक और ई.रिक्शा की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी उपाधीक्षक डा. प्रमोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दो जख्मी को भागलपुर रेफर कर दिया।

दो जख्मी का इलाज तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहन की टक्कर में गंगटा निवासी मनीष कुमार, मुढेरी निवासी अमर कुमार, धौरी निवासी विक्रम कुमार, मंझली निवासी अंगद कुमार घायल हो गया।

मनीष कुमार व अमर कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *