Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयुक्त ने की बैठक, कानून.व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

शहरी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है। निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, सचिव रंजन कुमार और स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

बैठक में खास तौर पर चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ।

आयोग ने कहा कि इस बाबत कार्य योजना तैयार की जाए और शीघ्र ही हर बिंदु आयोग के समक्ष रखा जाए।

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक जनपद में पुलिस की कार्रवाई की रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है। चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस ने क्या किया, कितने लोगों को मुचलका पाबंद किया और कितने लोगों पर किस धारा में कार्रवाई की सभी की रिपोर्ट रखने को कहा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *