Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः छठ पूजा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत, मचा कोहराम…….

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में सोमवार की सुबह छठ पूजा के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर कोतवाली के नरोझा गांव निवासी युवक समारोह आदि में डीजे बजाने का काम करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

नरोझा निवासी घनश्याम गुप्ता के तीन पुत्रों में मझला पुत्र 22 वर्षीय राहुल समारोह आदि में डीजे लगाने का काम करता था। छठ पूजा के अवसर पर पौनी गांव के घाट पर उसने अपना डीजे लगाया था। सुबह पूजा के दोरान ही डीजे हटाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। उसे तत्काल चंदौली जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मोत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पर्व की खुशी मातम में बदल गई। शव को परिजन घर ले गए हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *