Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पहले प्रेमिका को फिर खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौके पर ही मौत….

थाना हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे एक प्रेमी ने प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी जब तक खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उसने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

गांव की रहने वाली रेनू 18 वर्ष पुत्री राम भवन यादव का गांव के ही गुड्डू प्रजापति 27 वर्ष पुत्र हनुमान से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को कई बार परिजनों ने मना भी किया था लेकिन दोनों नहीं माने।

पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच दूरी बन गई थी इसे लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह दोनों गांव के बाहर रास्ते पर मिलने पहुंचे थे। दोनों में कहा सुनी हुईं। देखते ही देखते गुड्डू ने रेनू को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *