Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, पुलिस ने छापेमारी कर संचालक को धर दबोचा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में नीलगिरी कांप्लेक्स स्थित लक्स रेस्टोरेंट के संचालक रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे थे। मंगलवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर संचालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हुक्का पी रहे लोग छापेमारी के दौरान भाग निकले। पुलिस टीम ने मौके से तीन हुक्का, तीन पाइप और फ्लेवर व अन्य सामान बरामद किया है।

गाजीपुर इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार, दारोगा कपिल कुमार राणा, गुड्डू प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मी मंगलवार रात करीब 10 बजे नीलगिरी कांप्लेक्स स्थित लक्स रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। ग्राहक और कर्मचारी भाग निकले। वहीं पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक देवांश सिंह और उसके साथी सुभाष यादव को दबोच लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *