बड़ा हादसा, दर्दनाक मौत, सात गंभीर……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर। रामगढ़ताल में फोरलेन पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरे पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल नौ लोगों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सभी मजदूर बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। पिकअप से मजदूरी करने शिमला जा रहे थे।
मोतिहारी बिहार के रहने वाले 17 मजदूर रविवार की भोर में शिमला जाने के लिए पिकअप से निकले थे।सुबह 6ः30 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र में मंझरिया के पास फोरलेन पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।जिसके बाद अनियंत्रित होकर पिकअप फोरलेन पर ही पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मोतिहारी के आदापुर, लतियाही बाजार निवासी अरुण पासवान, कृष्णा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।


