Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में यहां के लेफ्टिनेंट गवर्नर व पूर्व सांसद की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त……संयोग अच्छा रहा कि

विज्ञापन

चंदौली/ वाराणसी।। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जम्मू के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के कार शुक्रवार सुबह पड़ाव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि मनोज सिन्हा समेत वाहन में सवार अन्य सभी सुरक्षित हैं। मनोज सिन्हा दूसरी कार से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

 

पड़ाव और राजघाट के बीच में सुजाबाद चौकी के सामने बड़े वाहनों को रोकने के लिए बीच सड़क दो से तीन पिलर लगाए गए हैं। मनोज सिन्हा राजघाट से होते हुए चंदौली की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का बायां पहिया पिलर से टकरा गया। पहिया फट गया। चालक ने कार किनारे खड़ी की। थोड़ी देर बाद दूसरी कार मंगाई गई। इसके बाद वह रवाना हो गए।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *