Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में रियल स्टेट कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी, इनामी बीकेडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। रियल स्टेट कारोबारी से इनामी बदमाश बीकेडी के नाम पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में भेलूपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनामी बदमाश इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी के नाम पर कारोबारी के मोबाइल पर फोन आया था। पैसा नहीं देने पर कारोबारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीडि़त कारोबारी की तहरीर पर शनिवार को भेलूपुर थाने में बीकेडी के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस की दो टीमें जांच की रही हैं। कारोबारी के घर शुकुलपुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायनंदन शुकलपुरा निवासी रियल स्टेट कारोबारी जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। बनारस और लखनऊ में उनका कारोबार है। जितेंद्र यादव का कहना है कि 30 दिसंबर की शाम मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया और खुद को इनामी बदमाश बीकेडी बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। पहले तो किसी शरारती तत्व की करतूत समझ फोन काल को हल्के में लिया लेकिन कुछ देर बाद फिर से दूसरी काल आई और कड़े लहजे में कहा कि रुपये नहीं मिले तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *