Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

यूपी में गरीब कन्‍याओं की शादी कराने की अनूठी पहल, जाने कैसे काम कर रहा चिल्लर कोष……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। आइए आपको एक ऐसे चिल्लर कोष के बारे में बताते हैं जो गरीब कन्याओं की शादी के साथ ही असहाय का इलाज का कार्य करता है। इलाज में जो खर्च आता है। वह उसकी वसूली भी नहीं करता। पर्वतीय महापरिषद की ओर से मकर संक्रांति से शुरू होने वाले उत्तरायणी कौथिग में यह चिल्लर बैंक नजर आएगा। 25 दिसंबर से अनोखी प्रतियोगिता के साथ इसकी शुरुआत होगी।

सामाजिक मजबूती के पर्याय बन रहे आर्थिक तंत्र के साथ सामाजिक एकता और भाईचारा भी जरूरी है जिसे आर्थिक पैमाने से नहीं तौला जा सकता है। इसी मंशा के चलते पर्वतीय महापरिषद ने चिल्लर कोष की कल्पना की और फिर उसे उत्तरायणी मेले में मूर्त रूप दे दिया। बदलते परिवेश में आने वाली पीढिय़ों को दिशा देने और सामाजिक एकता व भाईचारे को बढ़ावा देने की यह पहल बीते वर्षं 100 कोष से शुरू हुई और अब पांच हजार तक पहुंच गई है। चिल्लर कोष में एक रुपये रोज के हिसाब से जमा पैसे से गंभीर बीमारी का इलाज कराया जाएगा और गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *