Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

प्यार में धोखाः शादी के अरमान लूट ले गया ठग दूल्हा, मेहंदी सजा इंतजार करती रह गई दुल्हन……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्रेम जाल में ऐसी फंसी कि शादी के अरमान और परिवार का सम्मान दोनों ही गंवा बैठी। कोचिंग टीचर से दोस्ती कब प्यार में बदल गई। उसे पता ही नहीं चला और बात शादी तक पहुंच गई। सोमवार की रात दुल्हन बरात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। युवती और उसके घरवालों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया तो फरार दूल्हे की तलाश शुरू की गई है।

लुटेरी दुल्हन को लेकर तो कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पर अब ठग दूल्हे का मामला सामने आया है। चकेरी निवासी युवती को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए कोचिंग टीचर से प्यार हो गया। दो साल तक दोनों ने प्रेम प्रसंग चलता रहा। घरवालों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। युवक ने खुद आगे आकर युवती के घरवालों से शादी की बात लेकिन माता.पिता से मिलवाने की बात पर बहाने बनाता रहा। युवती की जिद पर घरवालों ने युवक से शादी के लिए हामी भर दी और तैयारी करने लगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *