Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

इसने पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनने से किया इंकार…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जयपुर। सचिन पायलट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ;पीसीसी का अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनने से इंकार कर दिया है। पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से कहा मैं साढ़े 6 साल तक पीसीसी अध्यक्ष रहा हूं, ऐसे में एक बार फिर इस पद पर काम नहीं करना चाहता हूं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पायलट की 17 सितंबर को दिल्ली में मुलाकात हुई।

इस मुलाकात के बाद पिछले दो दिन में आलाकमान की तरफ से पायलट को पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनाने का आफर दिया गया है। लेकिन उन्होंने यह दोनों पद लेने से इंकार किया है। लंबे समय तक राजस्थान के प्रभारी रह चुके एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि राहुल ने पायलट से चर्चा करने के बाद पिछले 10 साल में राज्य के प्रभारी महासचिव व सचिव रहे नेताओं से फीडबैक लिया है।

राज्य के नेताओं से भी राय मंगवाई है। सूत्रों के अनुसार हर तरफ से फीडबैक मिलने के बाद आलाकमान ने पायलट और उनके समर्थकों का सत्ता व संगठन में महत्व देने का पक्का मानस बना लिया है। पायलट को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। शुक्रवार को भी आलाकमान का इस बारे में पायलट को संदेश मिलाएलेकिन उन्होंने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव तक राज्य में ही सक्रिय रहने की बात कही है । ऐसे में अब उन्हे महासचिव बनाने के साथ ही विधानसभा चुनाव से एक साल पहले राज्य की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *