Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

भीषण रूप ले सकता है यास तूफान, तैनात की गई यह 99 टीम, इन राज्यों में होगी भारी बारिश…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। ताउते के बाद एक और चक्रवाती तूफान यास को लेकर उन इलाकों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं जहां इसके आने की प्रबल संभावना है। एनडीआरएफ अपनी 99 टीमों के साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मोर्चे पर तैनात है। यह जानकारी के डायरेक्टर जनरल एसएन प्रधान ने सोमवार को दी। बता दें कि पूर्व रेलवे ने यास चक्रवात की वजह से 24 मई से 29 मई के बीच चलने वाली 25 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।

एनडीआरएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केवल ओडिशा में एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात है। बालासोर में 7 टीमें ए भद्रक में 4 ए केंद्रपाड़ा में 3, जाजपुर में 2, जगतसिंहपुर व मयूरभंज में एक.एक तैनात की गई। रिजर्व में चार टीमें रखी गई हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान.निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक की और चक्रवात यास के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बैठक के जरिए तैयारियों की समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *