Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः पशु तस्कर को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार, ले जा रहे थे यहां इसके लिए…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। कोतवाली पुलिस ने मूसाखंड बांध के पास से नौ राशि गोवंशों को बरामद कर एक तस्कर को पकड़ने में रविवार को कामयाबी पाई। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर गोवंशों को मूसाखंड बांध के रास्ते होते हुए वध हेतु बिहार ले जाने के चक्कर में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मूसाखंड बांध के पास तस्करों का इंतजार करने लगी तभी दो तीन व्यक्ति गोवंशों को मारते पीटते पहाड़ी रास्तों से आते हुए दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने दौड़ाकर एक तस्कर को पकड़ लिया जबकि दो तस्कर पहाड़ी और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। बरामद गोवंशों व तस्कर को पुलिस ने थाने लाने के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजयी उर्फ बृजनाथ ग्राम भभौरा थाना चकिया का निवासी बताया। गिरफ्तार और बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह व कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *