विधायक के फार्महाउस में दरिंदगी: फेसबुक पर जिस महिला से सीआरपीएफ कर्मी की दोस्ती, उसी ने युवती को मिलने को कहा
मुरादाबाद
हसनपुर में विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मोहित ने फेसबुक से दोस्ती कर घटना को अंजाम दिया। दरोगा संजय तोमर व पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल थे।
अमरोहा के फार्म हाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दिल्ली में तैनात मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मोहित ने फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती गांठी थी। जिस फेसबुक अकाउंट पर भावना नाम की युवती से दोस्ती हुई थी वह मोहित ही चला रहा था। इस अकाउंट पर दिया गया नंबर मोहित के पास मिला।

घटना के बाद पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती भावना नाम की महिला से लगभग एक साल पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे से कभी मिले नहीं थे। दोनों के बीच पिछले काफी समय से बातचीत नहीं हुई थी। इधर बीच में भावना ने ही युवती को मोहित से मिलने के लिए कहा था। युवती से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फेसबुक अकाउंट बंद है।
अकाउंट पर जो नंबर दिया गया है सर्विलांस में उसकी लोकेशन अमरोहा में मिली। इसके बाद जांच में पाया गया कि मोहित ही उस नंबर को चला रहा है। युवती से पूछताछ में पता चला कि उसके पिता का निधन हो गया है। वह हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस जांच में पता चला कि सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल व इंस्पेक्टर और पुलिस के दरोगा व सिपाही सब बागपत, मेरठ, मुजफ्फनगर व अलवर के आसपास के रहने वाले हैं। इन सभी की पहले से जान पहचान है। इसी आधार पर मोहित अमरोहा में तैनात अपने परिचित दरोगा के जरिये हसनपुर में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर कॉटेजनुमा कमरा लेने में साथियों के साथ सफल हो गया। कमरा लेने में गृह मंत्रालय के अधिकारी होने का रौब जमाया गया।
मंगलवार की आधी रात बाद युवती ने 112 नंबर पर कॉल कर आपबीती सुनाई थी। सूचना मिलते ही 112 नंबर से कंट्रोल रूम और एसपी के सीयूजी नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद हरकत में आते हुए रजबपुर व हसनपुर थाने की पुलिस रात में लगभग डेढ़ बजे फार्म हाउस पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। फिर प्रारंभिक पूछताछ के बाद चारों आरोपियों व युवती को पुलिस फार्म हाउस से साथ ले आई।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जांच में पीड़िता का मेडिकल, घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम कड़ी माने जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों और पीड़िता की घटना के समय की लोकेशन तथा उनके बीच हुई बातचीत और संपर्क की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के संपर्क में घटना से पहले या बाद में कौन-कौन से पुलिसकर्मी अथवा अन्य लोग रहे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
फेसबुक अकाउंट पर दिए गए नंबर का सर्विलांस में लोकेशन अमरोहा में मिला है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूरे घटना की जांच जारी है। फेसबुक अकाउंट के साथ अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। कई बिंदुओं से पड़ताल हो रही है। स्थानीय पुलिस की भूमिकाहसनपुर में हरियाणा की युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है।
वारदात में शामिल दरोगा संजय तोमर ने खाकी को ढाल बनाकर इस संगीन जुर्म को अंजाम देने की साजिश रची थी। बताते हैं कि 22 सितंबर की रात को घटना वाली रात दरोगा संजय तोमर की ड्यूटी क्षेत्र में वारंटी पकड़ने के अभियान में लगी थी। थाने के जीडी में दरोगा की रवानगी वारंटियों की धरपकड़ के लिए दिखाई गई थी। लेकिन पुलिस के दायित्वों को दरकिनार कर दरोगा थाने से निकलते ही सीधे आरोपियों के पास फार्म हाउस पहुंच गया। की जांच चल रही है। सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय व सीआरपीएफ को पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है। आम जन का पुलिस से भरोसा न हटे, इस वजह से बिना देर किए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। – लखन सिंह यादव, एसपी
दरोगा ने खुद को बचाने के लिए की थी पूरी प्लानिंग
दरोगा ने खुद को बचाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने कोतवाली की जीडी में अपनी रवानगी वारंटी को पकड़ने के लिए दर्ज की थी। लेकिन जब युवती की शिकायत पर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा तो दरोगा नशे में वहां मिला। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
रुकने के लिए तीन कमरे लिए थे
उत्तराखंड के विधायक के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस के केयर टेकर रामनिवास ने बताया कि मंगलवार शाम कार सवार लोग फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां रुकने के लिए तीन कमरे लिए गए थे। इसके बाद सभी आ गए। कुछ ही देर बाद हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार वहां खाना और शराब लेकर पहुंचा, जिसके बाद रात में यह घटना हुई।
About The Author
Post Views: 0



