Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

हादसे से घायल दुल्हा, टेम्पू से पहुंचा मंडप! फूलों की बारिश के बीच धूमधाम से हुई शादी…….जाको राखे सैयां, मार सके न कोय”—यह कहावत शुक्रवार को सच साबित हो गई, घायल के साथ 46 दुल्हन लेकर हुए विदा

सकलडीहा, चंदौली ।

“जाको राखे सैयां, मार सके न कोय”—यह कहावत शुक्रवार को सच साबित हो गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा दुल्हा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। डॉक्टरों की प्राथमिक इलाज के बाद हॉस्पिटल से सीधे टेम्पू पर बैठकर विवाह मंडप पहुंच गया।

सकलडीहा में एक मुस्लिम सहित 46 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न**

सकलडीहा, चंदौलीऋ

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को उस समय भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब सड़क दुर्घटना में घायल दुल्हा सुजीत इलाज के बाद हॉस्पिटल से सीधे टेम्पू से मंडप पहुँच गया। जैसे ही वह पहुँचा, मौजूद लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया पूरी कराते हुए दोनों का विवाह संपन्न कराया।

सकलडीहा ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में एक मुस्लिम जोड़े सहित कुल 46 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ कराया गया। सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को 60 हजार रुपये अनुदान, ड्राइफ्रूट किट, बेड सहित अन्य सामग्री भेंट की गई।

ब्लॉक प्रशासन के अनुसार, कुल 49 जोड़ों का चयन किया गया था, लेकिन दो दूल्हे कार्यक्रम में नहीं पहुँचे और एक जोड़ा अयोग्य पाया गया। शेष 46 जोड़ों की शादी निर्धारित समय पर शुरू हो गई। इसी दौरान बबुरी के पसई निवासी सुजीत दुर्घटना में घायल हो गए थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वह पहुँचे, तो अधिकारियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराकर अंतिम चरण में उनका विवाह भी पूरा कराया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, विजय शंकर, हवलदार यादव, पवन दूबे, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, गुलाब मौर्या, सतीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *