मीडिया कर्मियों के फोन रिसीव करने में हीलाहवाली न करें अधिकारी – डीएम
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित

चंदौली।
मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की दोपहर एक बजे जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे की अध्यक्षता जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में जनपद के जनपद के जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा पत्रकार बंधु के फोन न उठाने का मुद्दा सहित अन्य बिंदुओं, सुझाओं पर चर्चा किया गया। जिस जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी मीडिया प्रतिनिधियों का फोन जरूर रिसीव कर जानकारी दें। शासन भी इसको लेकर गम्भीर हैं। आम जनमानस का फोन रिसीव कर उनकी समस्या सुनें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने एवं प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य से पत्रकार स्थायी समिति की बैठकें निर्धारित समय अंतराल पर आयोजित की जाय।






