Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

टुकड़े, टुकड़े…..सूटकेस में लाश! श्रद्धा ही नहीं ये भी हैं दिल दहला देने वाले 5 खौफनाक हत्याकांड……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में अफताब पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर को मौत के घाट उतारकर उसके शव के 35 टिकड़े कर दिए। बिहार में प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े.टुकड़े कर फेंक दिया। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस.वे की सर्विस रोड पर ट्राली बैग में मिला था युवती का शव। हाल ही में हुई ये कुछ ऐसी घटनाएं हैंए जिन्‍होंने हमारे सभ्‍य समाज के स्‍याह पक्ष को उजागर किया है। इन हत्‍याओं के आरोपी हमारे बीच रहने वाले लोग ही थे। आइए बताते हैं इन हत्‍याओं को क्‍यों और कैसे दिया गया अंजाम.!

गलत आदतों में गई ज्योति की जानए पति ने ही कर दी हत्‍या

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर कला के चहारपुर में गन्ने के खेत में महिला का क्षत.विक्षत शव मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला की गलत आदतों से परेशान पति ने ही उसकी हत्या कर शव के टुकड़े खेत में फेंके थे। हत्या में पति का दोस्त भी शामिल था। महिला का सिर गायब था। 10 घंटे से अधिक समय की तलाश के बाद उसका सिर खेत के किनारे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने पति और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। किसी की जान लेने का अधिकार किसी शख्‍स को नहीं है। ये लोगों को समझना चाहिए। अगर आप जुर्म का रास्‍ता अपनाते हैं, तो कई जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *