Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

महिला डाक्‍टर ने सहेली को फावड़े से काटकर मार डाला, वजह जानकार पुलिस के भी उड़ गए होश……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका तख्खू बावली गांव में गुरुवार सुबह 10.25 बजे पार्लर संचालिका कंचन पटेल की घर के दूसरे तल पर फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। करीबियों के अनुसार गांव में ही पक्‍की सहेली राखी वर्मा बीएएमएस ने फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी और हत्‍या के बाद मौके पर ही बैठी रही। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा सहित हत्यारोपी डाक्‍टर राखी वर्मा को हिरासत में ले लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी नीरज पांडे सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन भारी फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। मृतका के पति संजय पटेल मीरजापुर जिले में भूमि परीक्षण अधिकारी के पद पर तैनात हैंं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *