Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

इतने जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 43 दिनों तक चलेगी, इन नियमों का करना होगा पालन…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते बाबा बर्फानी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ हो गए थे। लेकिन इस बार बाबा बर्फानी ने अपने श्रद्धालुओं को बुलावा भेज दिया है। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से पिछले 2 साल से बंद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरु हो रही है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल की अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो जाएगी।

बोर्ड के मुताबिक इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन तक चलेगी। यह यात्रा 43 दिनों की होगी। बता दें कि अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे कठिन यात्राओं में से एक है। इसका सफर काफी मुश्किल होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाते हैं। हेल्थ की भी जांच होती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *