जाम से जाम टकराए जा……वीडियो वायरल होने पर पुलिस के तीन कर्मचारियों पर निलंबन की गाज……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज। पहनकर जाम छलकाना पुलिस रिस्पांस व्हीकल पीआरवी के दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही रामदरश सिंह यादव, राजकुमार चौरसिया व एक फालोवर को निलंबित कर दिया है। शराब पीने वालों में एक होमगार्ड भी शामिल रहा, जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।
चाय.समोसे की दुकान पर बना था वायरल वीडियो
बताया जाता है कि मांडा थाना क्षेत्र में डायल 112 की पीआरवी 134 तैनात रहती है। कुछ दिन पहले दिघिया चौकी के पास पीआरवी के दो सिपाही, फालोवर व होमगार्ड चाय.समोसे की एक दुकान पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। दोनों सिपाही वर्दी में थे और जाम से जाम टकरा रहे थे। तभी किसी ने अपने मोबाइल में उनका वीडियो बना लिया और फिर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित को हुई तो उन्होंने जांच कराई।


