Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

इस इलाके के पास जोरदार धमाका, एक बच्चे समेत इतने की मौत, 25 लोग घायल…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

पाकिस्तान से गुरुवार को धमाके की खबर आई। बताया जा रहा है कि लाहौर के लोहारी गेट के पास गुरुवार दोपहर तेज धमाका हुआ। धमाके में अब दो लोगों के जान जाने की खबर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। धमाके में कम से कम 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह संख्या अभी बढ़ भी सकती है। धमाके की वजह से आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घायलों को पास के मायो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकों में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। यहां कई तरह के बाजार और व्यापारियों के दफ्तार भी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। अन्य घायलों के इलाज में भी हमारी टीम लगी हुई है। इस बीच लाहौर के ऑपरेशंस के उप महानिरीक्षक डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने पाकिस्तान मीडिया को बताया कि जांच प्रारंभिक चरण में है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *