Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

सीओ ने बूथो का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने बूथो का निरीक्षण कर श्रीकांत राय को दिया दिशा निर्देश। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिये अधिकारीगण तैयारियो मे जुटे है। इसी का एक मुजाहरा अनपरा मे देखने को मिला। आज क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल अनपरा कोतवाली पहुचे।

अनपरा कोतवाली पहुंचने के बाद अनपरा एसएचओ श्रीकांत राय के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण तथा चुनाव व्यवस्था में आने वाले सुरक्षा बल के ठहरने के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदीप सिंह चंदेल ने शांति पूर्ण मतदान के लिये लोगो को जागरुक किया उनहोंने कहा कि चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाइ की जायेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *