Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

यहां सुरक्षा चूक मामले पर राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति ने भी जताई……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और बुधवार को पंजाब में उनके काफिले में हुए सुरक्षा उल्लंघन का प्रत्यक्ष विवरण दिया। वहीं राष्ट्रपति ने सुरक्षा में गंभीर चूक पर चिंता जताई। इससे पहले इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया गया। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। वहीं कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा। कल यानी शुक्रवार को इसपर सुनवाई होगी। वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि समिति में न्यायमूर्ति ;सेवानिवृत्तद्ध मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव ;गृह मामले एवं न्यायद्ध अनुराग वर्मा शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *