Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में विधायक ने काटा फीता…….किया उपकेंद्र का लोकार्पण, डीएम, सीडीओ रहे……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। शुक्रवार को स्थानीय विकास खंड भुड़कूड़ा गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामप्यारे सिंह के स्मृति में बनाए गये मनरेगा पार्क का उद्दघाटन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति का लोकार्पण किया। वहीं सभा के दौरान जनपद के 9 विकास खंडों में मनरेगा एवं मनरेगा कनर्वजेंस के कार्यों का मंत्री ने शिलान्यास व लोकार्पण किया। 84 कार्य लगभग 60 करोड़ 22 लाख की लागत है।


वहीं मनरेगा पार्क के उद्दघाटन के दौरान मंत्री व विधायक चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्र के मरम्मत कार्य का लोकार्पण करने पहुंचे। जहां फीता काटने के दौरान कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद को फीता काटने को कहा। जिसपर मंत्री के मौजूदगी में विधायक ने फीता काटकर उद्दघाटन किया। इस दौरान उपकेंद्र का मरम्मत क्षेत्र पंचायत द्वारा 3 लाख 55 हजार की लागत से कराया गया था। इस दौरान डीएम संजीव सिंह, सीएमओ डा. डीपी द्विवेदी मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *