Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

अचानक हुआ काफिले पर आतंकी हमला, सीओ समेत कई जवान शहीद, परिवार के सदस्यों की भी मौत……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। मणिपुर में सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। हमले में कमांडिंग आफिसर सेमत कई जवानों शहीद हो गए हैं। यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट सब.डिवीजन की है।

मणिपुर के सीएम सीएम एन बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले में आज सीसीपुर में सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है। राज्य बल और अर्धसैनिक बल आतंकियों को पकड़ने के लिए आपरेशन चलाए हुए हैं। दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा। बता दें कि अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *