Tuesday, June 23, 2026
Newsदेश-विदेश

स्विमिंग पूल में पुलिस के यह अधिकारी व महिला कांस्टेबल अश्लील………गिरा गाज- हुए निलम्बित

नेशनल डेस्क।। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के एक अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस के अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

वीडियो फुटेज में पाया गया कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे थे। शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके सामने ही दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे।

 

महिला कॉन्स्टेबल के पति की शिकायत पर हुई कार्रवाई
महिला कॉन्स्टेबल के पति ने जब वीडियो देखा तो वह आनन-फानन में शिकायत लेकर डीजीपी एमएल लाठर के पास पहुंच गया। मामले का संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ने दोनों को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों ने मिलकर बनाया वीडियो

सबसे दिलचस्प बात यह है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाई थी। महिला का छह साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *