Monday, August 3, 2026
Uncategorized

होटल में पुलिस की रेड में सेक्स रैकेट पकड़ा, महिला सहित 3 गिरफ्तार

 

नोएडा, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार रात एक होटल में छापा मारकर वहां चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला फरीदाबाद से लाई गई थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-36 में स्थित एक होटल पर शनिवार देर रात छापा मारा और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला तथा अंकित एवं दीपांशु नामक दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजर अजय कुमार मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रहीकहै।

नोएडा सेक्टर-36 में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

एडीसीपी  पर सेक्टर 36 के एक होटल में छापेमारी की गई, फरीदाबाद से आई एक लड़की और 2 लड़के पकड़े गए हैं। इनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, 6,900 रुपये नकद राशि और सीसीटीवी के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *