Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। गुरुवार की सुबह बभनी थाना क्षेत्र के पिपराखंड में हुए हादसे के चलते आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

काफी देर बाद एक मृतक की शिनाख्त जरहू पुत्र मुनेश्वर उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी त्रिकुंडा छतीसगढ़ के रूप में हुई। वे अपने दो मित्रों के साथ आसनडीह क्षेत्र में शादी समारोह में आये थे। एक मृतक व एक घायल का नाम नहीं पता हो सका है। स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लगभग तीन घण्टे यूपी छत्‍‍‍‍तीसगढ़ राजमार्ग जाम रहा। 11 बजे ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम पुलिस ने खोलवाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *