Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

26 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का होगा रजिस्‍ट्रेशन, कोविड रिपोर्ट के बिना एंट्री नहीं….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ की ओर से साल 2021 की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल तक चलेंगेए लेकिन इस बार भर्ती रैली में उन्हीं अभ्यर्थियों को एंट्री मिलेगी जिनके पास कोविड 19 की नेगेटिव रिपोर्ट साथ होगी। भर्ती निदेशक ने स्पष्ट किया है की 12 मई से 31 मई तक मुजफ्फरनगर में होने वाली सेना भर्ती रैली में हर अभ्यर्थी को 72 घंटे पहले तक की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लेकर आना होगा।

नेगेटिव रिपोर्ट एडमिट कार्ड की तरह ही अनिवार्य कर दी गई है। जिस भी अभ्यर्थी के पास कोविड.19 की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी उन्हें सभी अन्य कागजात सही होने के बाद भी भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को एंट्री गेट से ही वापस लौटा दिया जाएगा। इसलिए जो भी अभ्यर्थी इस साल की भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं वह निर्धारित सभी कागजातों के साथ अनिवार्य रूप से कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट भी लेकर आएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह रैली स्थल पर कतई न पहुंचे। ऐसे किसी अभ्यर्थी का नाम सामने आने पर उन्हें भर्ती रैली से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

भर्ती रैली के लिए अब तक सभी 13 जिलों से करीब 72000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन में अभी भी 19 दिन शेष हैं। सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार 26 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन होने के बाद 27 अप्रैल से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल की रैली में रजिस्ट्रेशन के बाद शेड्यूल तैयार किया जाएगा। जिसमें इस बात को प्रमुखता से देखा जाएगा कि किसी भी दिन रैली में अत्यधिक भीड़ न हो सके। इसलिए जरूरत पड़ने पर एक जिले की रैली को 2 या उससे अधिक दिन भी कराई जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *