Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – मुगलसराय। जून तक कैसे पूरा होगा फोरलेन सड़क निर्माण? आधा-अधूरा काम, जनता बेहाल……..समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने धीमी रफ्तार पर दी ठेकेदार के प्रतिनिधि को दिया चेतावनी, लगाई फटकार, AC ने CS ( छात्र शक्ति ) इंफ्रा कंस्ट्रक्शन को लिखा चेतावनी…..कागज पर 80 फीसदी तो धरातल पर 50 से 60 फीसदी दिख रहा काम

राज्य मार्ग 120 के निर्माण में लेट लतीफी से वाहनों के पहिए हो रहे खराब 

कागज पर 80 फीसदी तो धरातल पर 50 से 60 फीसदी दिख रहा काम

अधीक्षक अभियंता ने सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन को दिया चेतावनी 

अशोक कुमार द्विवेदी, जिला विशेष संवाददाता 

मुगलसराय, चंदौली।

 गोधना मोड़ से लेवा चितौड़ी मोड़ तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना की धीमी रफ्तार अब सवालों के घेरे में है। करीब 197 करोड़ रुपये की लागत से 13.65 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा करना है। लेकिन मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। निर्धारित समयसीमा नजदीक आने के बावजूद अभी तक महज 50 से 60 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो पाया है। वैसे कागजी आंकड़े इन्हें 80% बता रहे हैं ।

दो वर्ष से अधिक समय से चल रहे निर्माण कार्य ने स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोग लगातार उड़ती धूल व गड्ढों से जूझ रहे हैं। जिससे उनका दैनिक जीवन व स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। वहीं वाहन चालकों व यात्रियों के लिए यह मार्ग किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। एक घंटे में तय होने वाली दूरी अब अधिक समय ले रही है। वहीं दुर्घटनाओं की भी आशंका लगातार बनी हुई है।

परियोजना के तीसरे चरण के काम निर्माणाधीन है। इससे साफ जाहिर होता है कि काम की गति बेहद धीमी है। सवाल यह उठता है कि जब अभी आधा काम ही पूरा हो पाया है तो शेष कार्य मात्र तीन महीनों में कैसे पूरा किया जा सकता है ? हालांकि मामले को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड व कार्यदाई कंपनी के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए हर हाल में जून तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है ।

 डीएम ने कम्पनी के प्रतिनिधि को कड़ा निर्देश व चेतावनी देते हुए फटकार लगाया। वही अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने प्रोजेक्ट पर कार्यरत आधा दर्जन से अधिक अवर अभियंताओं को कड़ा निर्देश दिया कि प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्य कराए । किस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वाराणसी वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने भी मेसर्स सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर कार्य की गति तेज करने का कड़ा निर्देश जारी किया है । बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य की प्रगति मंथर गति से ही चल रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन व विभागीय लापरवाही के चलते महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूरी होती नजर नहीं आ रही। लोगों को मजबूरन वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे उनकी दूरी व समय दोनों बढ़ रहे हैं।समय रहते निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो यह परियोजना न केवल अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे रह जाएगी बल्कि आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *