चकिया – अब नहीं चलेगा ग्राम सचिवों व पंचायत सहायकों की बहानेबाजी, पंचायती राज विभाग ने तैयार किया कलस्टर, सेक्रेटरी पंचायत भवनों पर अब देंगे ड्यूटी……..डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व बीडीओ कभी भी वीडियो कॉलिंग करके करेगे चेक,, गायब मिले तो अब होगी कड़ी कार्यवाही
प्रशांत कुमार, जिला संवाददाता
चकिया, चंदौली। ग्रामीण जनता को बार-बार ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े’ इसी मंशा से सरकार ने प्रत्येक गांव में पंचायत भवन बनवाने पर जोर दिया था। पंचायत भवन बन जाने के बाद भी सचिवों व पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत भवन न खोलने की शिकायत काफी मिलता रही है। अधिकारियों के आदेश के बाबजूद इस तरह की शिकायतों में कमी नहीं आई। ऐसे में अब पंचायती राज विभाग ने कलस्टर तैयार करते हुए बकायदा रोस्टर प्लान बनाकरर सेक्रेटरी की ड्यूटी ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर लगाने के लिए विधिवत रोस्टर सीट तैयार कर लिया है। चकिया विकास खंड के 89 ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों व किराए के भवन पर चल रहे पंचायत भवनों के रोस्टर प्लान के तहत सेक्रेटरी ड्यूटी करेंगे। जहां किराए के भवनों में पंचायत भवन संचालित हो रहे हैं वहां भी समय से ड्यूटी करना अनिवार्य है।
रोस्टर प्लान के तहत ड्यूटी करने में सेक्रेटरी व पंचायत सहायक लापरवाही बरतते पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी, अब जनपद स्तर से भी इसी मानटेरिंग किया जायेगा। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रोस्टर के अनुसार कभी कभी जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी सेक्रेटरी व पंचायत सहायकों की ड्यूटी चेक करेंगे। इस दौरान नेट बंद होने, ड्यूटी से गायब रहने पर विभागीय कार्रवाई भी किया जायेगा। अब इससे ब्लाक मुख्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जनता पंचायत भवनों पर जाकर परिवार रजिस्टर का नकल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य करा सकते हैं। ग्राम प्रधानों को काफी सहूलियत मलेगी।






