Sunday, August 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली- इस वक्त की बड़ी खबर, DM कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप…… तत्काल SP सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व बम निरोधक दस्ता ने लिया, ईमेल से आया सूचना….. तमिलनाडु के एक

चंदौली।

ज़िले के जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है, और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी. मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मेल की सूचना के बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर को बम स्क्वायड टीम के द्वारा चेकिंग करने का निर्देश दिया और स्थानीय कोतवाली पुलिस फोर्स को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

. बम स्क्वायड टीम मेटल डिटेक्टर, मिरर के साथ डीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर के ऑफिस को घंटों खंगाला, हालांकि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सास ली।

बता दें कि चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मेल के द्धारा मंगलवार की सुबह मिली. जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इस मेल के सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसे एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंचीं, और जिलाधिकारी कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ता व स्थानीय थाने की पुलिस तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंच गई और जिलाधिकारी के चेंबर सहित मीटिंग हाल तथा पूरे कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय से सभी को बाहर निकाल कर गहनता से चेकिंग किया गया. बम निरोधक दस्ता के चेकिंग से कलेक्ट्रेट परिसर में कौतूहल का माहौल भी रहा है।

इस संबंध में डीएम निखिल टी फंडे ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नामक एक व्यक्ति ने मेल द्वारा सूचित किया कि आज चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाया जा सकता है, जिस पर सतर्कता बरतते हुए एसपी चंदौली की मदद से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट पेरिसर को गहनता से चेकिंग किया और कुछ भी यहां नहीं पाया गया. हालांकि मेल करने वाले की भाषा से लग रहा था कि यह परेशान करने की नीयत से किया गया है, उसने तमिलनाडु के राजनीतिक मुद्दा को लेकर इस तरह के मेल करने की भी बात मेल में लिखी थी।

बहरहाल बम से उड़ाने की धमकी के जांच पड़ताल के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत को सांस ली।लेकिन इस धमकी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *