यहां दोबारा शुरू हुआ टिकटॉक, लोगों ने कहा- थैंक्यू……….आज जारी होगा नया आदेश

विदेश विदेश डेस्क।
वाशिंगटन। चीनी एप टिकटॉक ने रविवार को अमेरिका में अपनी सेवा फिर शुरू कर दी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को सत्ता में लौटने पर टिकटॉक को राहत देने के लिए कार्यकारी आदेश जारी करेंगे। टिकटॉक ने इसके लिए ट्रंप का आभार जताया है। इससे पहले शनिवार देर रात से टिकटॉक ने अमेरिका में काम करना बंद कर दिया था।




