चंदौली: सड़क हादसे में BJP नेता व गांव के ग्राम प्रधान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, कैबिनेट मंत्री के आवास से वापस आते समय हुआ हादसा..……… मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने नम आंखों से जताया दुःख
सड़क हादसे में भाजपा नेता दीनबंधु राजभर की मौत से कोहराम
0हादसा
0कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के वाराणसी आवास से बाइक से घर लौट रहे थे भाजपा नेता व प्रधान दीनबंधु राजभर
0मझवा चुनाव में मिली जीत की खुशी मनाने के लिये मंत्री आवास पर गये थे भाजपा नेता
सकलडीहा, भाजपा किसान मोर्चा चंदौली के जिला उपाध्यक्ष व खड़ेहरा गांव के प्रधान 52 वर्षीय दीनबंधु राजभर की रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास से बाइक से वापस घर आते समय चांदमारी के समीप सड़क हादसे में मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों व शुभचिंतकों में कोहराम मच गया। पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गया। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया। भाजपा नेता की मौत पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।






