एकतरफा प्यार में युवक ने की सभी हदें पार, फोन न उठाने पर युवती को दी ऐसी सजा, जानकर कांप उठेगी रूह
बेलीपार।गोरखपुर
महावीर छपरा गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता के घर काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की बुधवार की रात ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सर्विलांस की मदद से जांच करने पर पता चला कि दूसरे से नजदीकी बढ़ने और बात करने के संदेह में नाबालिग प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लालपुर गांव के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व प्रधान शिवप्रकाश शाही उर्फ बबलू के घर पर गीडा थाना क्षेत्र के शुक्लहिया गांव निवासी सुभाष मद्धेशिया की पुत्री आंचल खाना पकाने व चौका-बर्तन करती थी। वह बेलीपार के महावीर छपरा निवासी में अपने नाना रामचंद्र मद्धेशिया के घर रहती थी। 27 मार्च को बबलू शाही सपरिवार अपने ससुराल गए हुए थे।

आंचल शाम 5 बजे अपने ननिहाल गई और कुछ देर बाद वापस चली आई। शाम करीब 7:30 बजे घर का काम निपटाने के बाद गेट पर ताला बंद कर बगल में रहने वाले पूर्व प्रधान के मामा को चाभी देकर घर चली गई। बुधवार की सुबह आंचल के काम पर न आने के बाद पूर्व प्रधान व स्वजन ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।




