सपा ने जारी किया प्रत्याशियों की घोषणा, जारी किया सूची…. मिर्जापुर नहीं बल्कि इस सीट से लड़ेगा ममता बनर्जी के पार्टी के प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री के पोते व पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा के छह और प्रत्याशी घोषित कर दिए। सपा ने भदोही लोकसभा सीट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। छह प्रत्याशियों में पांच दलित व एक जाट को टिकट दिया गया है।

सपा ने नगीना लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, पहले इस सीट पर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को टिकट देने की चर्चा हो रही थी। सपा के अब तक कुल 36 प्रत्याशी घोषित हो गए हैं।
सपा इससे पहले तीन सूचियों में 30 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शुक्रवार को छह और प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। मेरठ, बिजनौर, नगीना, हाथरस और लालगंज से दलित प्रत्याशी उतारा है। अलीगढ़ से जाट उम्मीदवार पर पार्टी ने भरोसा जताया है। खास बात यह है कि सपा ने मेरठ व बिजनौर सामान्य सीट पर भी दलित प्रत्याशी उतारकर अपनी ”पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को धार दी है।





