Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

ग्राम पंंचायत अधिकारी 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मांडा में विजिलेंस ने किया ट्रैप……

पूर्वांचल पेास्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। विकास खंड मांडा के ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश यादव को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने बुधवार दोपहर विकास खंड मांडा के सामने स्थित मंदिर के सामने से अभियुक्त को पकड़ा। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। आरोपित जौनपुर के मड़ियाऊ थाना क्षेत्र स्थित रामरानी पट्टी मोकलपुर का निवासी है।

भुगतान संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के लिए प्रधान से मांगी थी रकम

बताया गया कि मांडा के सिकरा गांव निवासी ग्राम प्रधान श्रीनाथ ने एसपी विजिलेंस से मामले की शिकायत की थी। प्रधान की ओर से प्राथमिक विद्यालय सिकरा के प्रांगण में मिट्टी भराव का कार्य ग्राम पंचायत निधि से करवाया गया था। इसके बाद 10 जून 2022 को आरईएस के जेई मूलचंद्र वर्मा ने कार्य का मेजरमेंट किया था। कुल 77 हजार 635 का कार्य हुआ था। जिसके भुगतान की फाइल ग्राम पंचायत अधिकारी के पास लंबित थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *