Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशनई दिल्ली

बड़ा हादसा: सीवर में गिरी गेंद, निकालने गए चार युवकों में से दो युवकों की हुई मौत………मचा कोहराम

गाजियाबाद, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नोएडा के सेक्टर-5 में रविवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब क्रिकेट खेल रहे कुछ युवाओं की गेंद नाले में जा गिरी। क्रिकेट की गेंद को निकालने के लिए चार युवक सीवर में उतरे। बताया जा रहा है कि इन चार में से दो युवकों की सीवर में ही मौत हो गई जबकि दो के घायल होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना सुबह 7.00 बजे की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *